Monday, September 12, 2022

मूत्र रोगों में लाभकारी - चंदनासव

Awareness Post 105/22
*मूत्र रोगों में लाभकारी - चंदनासव*
 
आर्युवेदिक औषधि चन्दनासव मूत्र संबंधी कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में बेहतर विकल्प  है।
*चन्दनासव का परिचय एवं लाभ -* आसव विधि से तैयार यह आयुर्वेदिक औषधि सिरप के रूप में बाजार में उपलब्ध है। यह पुरुषों में वीर्य स्त्राव, पेशाब में जलन, संक्रमण और महिलाओं में लिकोरिया जैसी दिक्कत को दूर करने में गुणकारी मानी जाती है। पुरुष वर्ग इसे मूत्र संबंधी परेशानियों में ग्रहण कर सकते हैं। वहीं वीर्य स्त्राव से संबंधित विकार को दूर करने में भी यह औषधि लाभदायक मानी जाती है। इसके सेवन से गुर्दा, मूत्राशय व मूत्रमार्ग में संक्रमण से राहत पहुंचती है। वहीं महिलाएं लिकोरिया रोग से बचने के लिए चन्दनासव का लाभ उठा सकती हैं। वहीं श्वेत प्रदर की समस्या अधिकतर महिलाओं में आम बात है, जिससे यह औषधि छुटकारा दिलाने में सहायक है। यह शरीर में गर्मी और जलन से छुटकारा दिलाते हुए अपने शीतल गुण से राहतदेय है। यह हाथ, पैर व शरीर में कहीं भी जलन महसूस होती है, वहां फायदेमंद है। इसके अलावा किडनी के फिल्टर सिस्‍टम को खराबी से दूर रखते हुए पथरी जैसी दिक्कत से भी रक्षा करती है। रक्त पित्त (नकसीर) से संबंधित दिक्कत से बचाव में भी चन्दनासव उपयोगी मानी जाती है। चंदनासव  सिरप में मौजूद धातकी पुष्प, धात्रा, शक्कर, रसना, कचुर, गुड़, पटोल्पत्र, कंचनारत्व, मोचरस, सफेद चंदन, रक्त चंदन, नीलकमल पुष्प,  पिर्यंगपुष्प, परपत,  नागरमोथा, गंभारी, लोधरतव, मुलाथी, सुगंधबाला, चिरौता इत्‍यादि मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सावधानी - यहां यह समझ लें कि कोई भी औषधि के सेवन से पूर्व अपने शरीर के अनुरूप चिकित्सक की सलाह आवश्यक होती है। मधुमेह के रोगी इसके सेवन से पूर्व चिकित्सक से जरूर सलाह लें।
- डॉ राजेश बतरा ।
*विशेष जानकारी हेतु संपर्क -*
वेलनेस केयर, योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद केंद्र
अशोक विहार दिल्ली।
संपर्क -
Call / Whatsapp 9250664422
9354612020
फेसबुक लिंक - 
https://www.facebook.com/Wellnesscareyoga/
www.youtube.com/wellnesscareyoga
www.wellnesscare.in

No comments:

Post a Comment