Sunday, December 4, 2022

च्यवनप्राश : कब खाएं, कब नहीं।



Awareness Post 108/22
*च्यवनप्राश : कब खाएं, कब नहीं*
गुणकारी जड़ी-बूटियों, व मसालों से भरपूर च्यवनप्राश अनेक प्रकार के विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
च्यवनप्राश में मौजूद औषधियां शरीर की आंतरिक शक्ति का विकास करती हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करता है।  यह औषधीय तत्व सर्दी-खांसी जैसे संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक बेहतर विकल्प माना जाता है। मधुमेह रोगी इसका सेवन चिकित्सक की सलाह के पश्चात या फिर शुगर फ्री च्यवनप्राश का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्बल अर्क और प्रसंस्कृत खनिज से निर्मित यह औषधीय तत्‍व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु  प्रदान करता है। इसमें मुख्य घटक द्रव्य आंवला होता है। यह श्वास नलियों  का संक्रमण दूर कर मजबूत बनाता है।  पाचन क्रिया को दुरुस्‍त कर कब्ज से मुक्ति में सहायक है। यह ऊर्जा का स्रोत है। यह एक सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक टॉनिक है। च्यवनप्राश रक्‍तचाप को ठीक रखने तथा रक्‍त शोधन हेतु भी गुणकारी है। कोलेस्ट्रॉल को ठीक रख यह हृदय को मजबूती प्रदान करता है।
  संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखता है। 
 च्यवनप्राश को किसी भी समय खाना उचित नहीं माना जाता है। इसके सेवन के भी नियम है। च्यवनप्राश को यदि सुबह के समय खाली पेट दूध के साथ ग्रहण करते हैं तो विशेष लाभकारी है। वहीं अस्थमा या सांस से संबंधित अन्‍य बीमारियों की स्थिति में गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन लाभदायक माना जाता है। इ​​स दौरान दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए । ध्‍यान रहे कि इसके अधिक सेवन से अपच, अतिसार, पेट में सूजन आदि समस्याएं हो सकती है। इसे हर रोज सुबह और शाम के वक्‍त 1 चम्मच गुनगुने दूध या पानी के साथ पीना व्यस्कों के लिए लाभकारी है। बच्चे इसका आधा ही ग्रहण करें तो अच्‍छा रहेगा। इसे भोजन के आधे घंटे बाद ही खाना अच्‍छा  है। इसमें मौजूद तत्‍वों की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में इसे सर्दियों में पर्यावरण अनुकूल है तथा शरीर की गर्मी हेतु फायदेमंद होता है। वहीं गर्मियों में आंवला या ठंडे पदार्थों से बने च्यवनप्राश का सेवन अनेकों वायरस और बैक्टीरिया से बचाता हैं तथा दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता हैं।
- डॉ राजेश बतरा ।
*विशेष जानकारी हेतु संपर्क -*
वेलनेस केयर, योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद केंद्र
अशोक विहार दिल्ली।
संपर्क -
Call / Whatsapp 9250664422
9354612020
फेसबुक लिंक - 
https://www.facebook.com/Wellnesscareyoga/
www.youtube.com/wellnesscareyoga
www.wellnesscare.in