*मशरूम के औषधीय गुण*
मशरूम एक साधारण शाक है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें भंयकर फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसको खाने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्य प्रोटीन की मात्रा बढती है, जो कि कोशिकाओं को रिपेयर करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करता है।
*अन्य लाभ*
1.मशरुम का सेवन करने से जीर्ण रोगों से निजात पाई जा सकती है।
2. मशरुम हमारे शरीर को कई रोगों से राहत दिलवाने में मददगार साबित हुआ हैं जैसे: हृदय, लिवर संबंधित बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं ।
3. ब्लड प्रैशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
4. मधुमेह में भी लाभकारी है।
मशरूम वह सब कुछ देगा जो मधुमेह रोगी को चाहिये। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। साथ ही इमसें फैट, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती, जो कि मधुमेह रोगी के लिये जानलेवा है। यह शरीर में इनसुलिन को बनाती है।
5. मोटापा कम करता है ।
इसमें लीन प्रोटीन होता है जो कि वजन घटाने में बडा़ कारगर होता है। मोटापा कम करने वालों को प्रोटीन डाइट पर रहने को बोला जाता है, जिसमें मशरूम खाना अच्छा माना जाता है।
6. मैटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। मशरूम में विटामिन ‘बी’ होता है जो कि भोजन को ग्लूकोज़ में बदल कर ऊर्जा पैदा करता है। विटामिन बी-2 और बी-3 भी मैटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं। इसलिए मशरूम खाने से मैटाबॉलिज्म बेहतर बना रहता है।
इस प्रकार मशरूम शरीर के विभिन्न रोगों में लाभकारी होने के साथ साथ रोग प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है।
*अतः मशरूम खाएं, स्वस्थ रहें।*
विशेष जानकारी हेतु संपर्क -
वेलनेस केयर, योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद केंद्र
अशोक विहार दिल्ली।
संपर्क - 9250664422
फेसबुक लिंक -
https://www.facebook.com/Wellnesscareyoga/
www.youtube.com/wellnesscareyoga
www.wellnesscare.in
No comments:
Post a Comment